12 Nov 2026, 04:16 PM
एनसीपी में फूट की अटकलों पर सुनील तटकरे की पहली प्रतिक्रिया, संजय राउत पर साधा निशाना
News Patrika
@newspatrika
NCP Merger: महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं के बीच विधायकों के टूटने को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार नीत एनसीपी के कम से कम 20 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। उनके इस बयान पर एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने पलटवार किया है। उन्होंने राउत के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी एकजुट है और सभी 41 विधायक सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। कोई भी विधायक पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
12
Comments (0)