Neemuch, Madhya Pradesh
19 Oct 2026, 08:11 PM
राजस्थान बॉर्डर पर वसूली से भड़के ट्रक चालक, RTO की चौकी जलाई
News Patrika
@newspatrika
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले के राजस्थान बॉर्डर के पास नयागांव आरटीओ बैरियर पर सोमवार शाम वाहनों की जांच के दौरान शुरू हुआ विवाद चक्काजाम और आगजनी तक पहुंच गया। ट्रक चालक से कथित मारपीट के विरोध में आक्रोशित वाहन चालकों ने पहले सड़क पर जाम लगा दिया। इससे नीमच-मऊ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई। विरोध के बीच बैरियर परिसर में बनी आरटीओ की एक गुमटी में आग लगा दी गई। गुमटी से लपटें उठते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सीमा क्षेत्र में बने तनावपूर्ण माहौल के बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीर जाम में फंस गए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)