बच्चे खेल-खेल में खोद रहे थे मिट्टी, अचानक निकली दांतों वाली विशाल आकृति; गांव में पूजा शुरू
Raisen, Madhya Pradesh 11 Nov 2026, 12:20 PM

बच्चे खेल-खेल में खोद रहे थे मिट्टी, अचानक निकली दांतों वाली विशाल आकृति; गांव में पूजा शुरू

News Patrika
@newspatrika
रायसेन जिले के देवरी क्षेत्र के पतई गांव में नर्मदा नदी के किनारे मिली एक रहस्यमयी पत्थरनुमा आकृति ग्रामीणों के बीच कौतूहल का विषय बन गई है। दैत्याकार जबड़े जैसी दिखाई देने वाली इस आकृति में कई दांत भी उभरे हुए नजर आ रहे हैं। मंगलवार शाम कुछ बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान मिट्टी की खुदाई करते समय उन्हें यह अजीबोगरीब आकृति दिखाई दी। पत्थर का काफी हिस्सा जमीन में धंसा हुआ है। इसकी बनावट देखकर ग्रामीण भी हैरान हैं। कुछ लोगों ने इसे अज्ञात देवता का स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
13

Comments (0)

Login to join the conversation