Bhopal, Madhya Pradesh
04 Nov 2026, 01:30 PM
बड़ी बहन के साथ आसाराम करता था गलत काम, नारायण साईं ने छोटी बहन से किया था दुराचार
News Patrika
@newspatrika
Narayan Sai : दुष्कर्मी नारायण साईं गुजरात की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसकी अस्थायी जमानत याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट ने सुनवाई की और इसके बाद राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। इसके लिए 27 नवंबर की तारीख तय की है।रेप मामले में जेल में बंद नारायण साईं ने कहा है कि उनकी मां बीमार हैं, उनसे मिलने के लिए जमानत की सुविधा की दरकार है। उसने दुष्कर्म केस में कोर्ट द्वारा दी गई सजा और दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली याचिका भी दाखिल की है। नारायण साईं पर यह केस आसाराम पर जोधपुर आश्रम में दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद सूरत में दर्ज कराया गया था। दुष्कर्म का यह मामला दो बहनों का था। बड़ी बहन ने जहां आसाराम पर गलत काम करने की शिकायत दर्ज कराई थी वहीं छोटी बहन ने नारायण साईं पर उसके साथ दुराचार करने की बात कही थी। उसने जिन जगहों पर दुष्कर्म किया उसमें मध्यप्रदेश का भी एक आश्रम था। पिता पुत्र दोनों ही दुष्कर्म मामले में दोषी साबित हो चुके हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)