अपनी ही एक मूवी देखने के लिए बेकरार थे नाना पाटेकर, फिल्मकार से किया था जिक्र
Bhopal, Madhya Pradesh 09 Oct 2026, 05:15 PM

अपनी ही एक मूवी देखने के लिए बेकरार थे नाना पाटेकर, फिल्मकार से किया था जिक्र

News Patrika
@newspatrika
Nana Patekar : नाना पाटेकर नहीं रहे… इस पंक्ति ने बॉलीवुड के साथ ही देश-दुनिया को स्तब्ध कर दिया। उनके करोड़ों फैंस दुखी हो उठे। फिल्मी पर्दे पर नाना पाटेकर जितने लाजवाब थे, असल जीवन में भी वे उतने ही अनूठे थे। बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता रहते हुए भी उन्होंने सादगीपूर्ण जीवन जिया। नाना पाटेकर का सरल व्यक्तित्व हर किसी को आकर्षित करता रहा था। वे फिल्मी पार्टियों से भी प्राय: दूर रहते थे। नाना पाटेकर का मध्यप्रदेश से गहरा लगाव था। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और ग्वालियर से लेकर दूरस्थ अंचल के नर्मदा बांध प्रभावितों से भी वे मिले थे। अपनी फिल्म राजनीति से लेकर अपकमिंग ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग के लिए वे यहां आए थे। फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ को लेकर वे बेहद उत्साहित थे। नाना पाटेकर इसे देखना चाहते थे। अपनी बेकरारी उन्होंने फिल्मकार के सामने व्यक्त भी की थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation