कार्तिक आर्यन-करण जौहर की फिल्म ‘नागजिला’ के 3.92 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप, तीन लोगों की अग्रिम जमानत खारिज
30 Oct 2026, 01:31 PM

कार्तिक आर्यन-करण जौहर की फिल्म ‘नागजिला’ के 3.92 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप, तीन लोगों की अग्रिम जमानत खारिज

News Patrika
@newspatrika
Naagzilla Movie: कार्तिक आर्यन और करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘नागजिला’ एक कानूनी विवाद में फंस गई है। फिल्म के निर्माण के लिए तय किए गए फंड में कथित तौर पर 3.92 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी का मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई की एक सेशंस कोर्ट ने तीन फिल्म प्रोडक्शन अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने माना कि आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामले में शामिल होने की सामग्री मौजूद है और जांच के लिए उनकी हिरासत में पूछताछ जरूरी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation