मुजफ्फरनगर: दिवाली की रात डिवाइडर से टकराई कार, जलकर खाक, 6 लोग जिंदा जले
Uttar Pradesh 09 Nov 2026, 01:51 PM

मुजफ्फरनगर: दिवाली की रात डिवाइडर से टकराई कार, जलकर खाक, 6 लोग जिंदा जले

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार में भीषण आग लग गई, इससे कार में बैठे सभी 6 लोग जिंदा जल गए. बताया गया कि परिवार हरियाणा से हरिद्वार जा रहा था. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है. यह मामला थाना तितावी क्षेत्र के हाईवे का बताया जा रहा है.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगाहेड़ी के पास हुआ है. बताया गया कि एक बेकाबू कार के बिजली के खंभे से टकरा जाने के कारण, 10 से 12 साल के एक बच्चे सहित छह लोग जिंदा जल गए. पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मामले की जांच चल रही है. बताया जा रहा है कि मृतक हरियाणा के जींद के रहने वाले थे.

दिवाली पर रामनगरी पहुंचे CM योगी, हनुमानगढ़ी में की पूजा, रामलला की उतारी आरती

घटना पर अधिकारियों ने क्या कहा?

घटना को लेकर मुजफ्फरनगर एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महादिक ने कहा, "आज पुलिस को एक सूचना मिली कि पानीपत-खटीमा मार्ग पर एक ओवरब्रिज पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, उसके कारण गाड़ी में आग लग गई. पुलिस, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. गाड़ी में सवार 6 लोग, जो जल गए थे, उनको तुरंत अस्पताल भेजा गया है और उनकी पहचान की जा रही है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है..."

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh: Six people, including a child aged 10 to 12, were burnt alive after an out-of-control car rammed into a light pole near Jagaheri on the Panipat-Khatima National Highway; police reached the spot and sent the bodies for post-mortem, while an investigation is underway. The deceased are reportedly residents of Jind, Haryana

— IANS (@ians_india) November 9, 2026

लखनऊ में यात्री बस पलटी

उधर, लखनऊ के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सवारी बस पलटने से हादसा हुआ है. जीरो माइल आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से अफरा तफरी मच गई. सवारियों से भरी बस पलटने की सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है. पुलिस के साथ एसडीआरएफ और फायर विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाया. बस में फंसे और उसके नीचे दबे लोगों को एसडीआरएफ और फायर विभाग रेस्क्यू कर रही है. यह हादसा पारा थाना क्षेत्र स्थित जीरो माइल आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ है.

'ये 80 बनाम 20 की लड़ाई, यूपी में तीसरी बार बनाएंगे सरकार', CM योगी का बड़ा दावा

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation