मुजफ्फरनगर में किसान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश
Uttar Pradesh 01 Oct 2026, 12:47 PM

मुजफ्फरनगर में किसान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. 27 सितंबर को रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंबरपुर जंगल में गोली मारकर किसान की हत्या की गई थी. पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड की साजिश मृतक की पत्नी रेखा ने अपने प्रेमी विकास के साथ मिलकर रची थी.

पुलिस जांच में सामने आया कि रेखा और विकास के बीच प्रेम संबंध थे. दोनों के रिश्ते की जानकारी पति प्रवीण को हो गई थी, जिसका वह विरोध करता था. पुलिस के अनुसार इसके बाद रेखा ने विकास के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

यह भी पढ़ें: आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा

जमीन बेचकर रुपए देने का लालच

पुलिस का दावा है कि पति की हत्या के लिए जमीन बेचकर 10 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी. इसके बाद विकास ने राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह को हत्या के लिए तैयार किया. बताया गया कि राजा के करीब डेढ़ लाख रुपये प्रवीण पर बकाया थे. इसी रकम को लेकर वह भी प्रवीण से नाराज था.पुलिस के मुताबिक हत्या के दिन प्रवीण को अंबरपुर के जंगल में बुलाया गया, जहां राजा और कल्याण सिंह ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.

60 घंटे में किया खुलासा

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने एसपी देहात, सीओ बुढ़ाना, रतनपुरी पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की कई टीमें गठित की थीं. पुलिस के मुताबिक करीब 60 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी रेखा, उसके प्रेमी विकास, राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, जिंदा और खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस का कहना है कि वारदात के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन कुछ दिन पहले ही खरीदा गया था और उसमें सिम डालकर घटना से संबंधित बातचीत की गई थी.

यह भी पढ़ें: यूपी में मानसून की विदाई, जानें आज 1 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation