Narsinghpur, Madhya Pradesh
08 Oct 2026, 12:20 PM
MP के नरसिंहपुर का बदलेगा नक्शा, 5 गुना तक बढ़ेगी सीमा, 20 गांव होंगे शामिल
News Patrika
@newspatrika
Municipality Boundary Expansion: मध्य प्रदेश में शहरी क्षेत्र नरसिंहपुर की सीमाओं का विस्तार करने के साथ ही स्वरूप बदलने की तैयारियां तेज हो गई हैं, सब कुछ ठीक रहा तो नगरपालिका की प्रस्तावित सीमा वृद्धि के बाद शहर का क्षेत्रफल करीब पांच गुना बढ़ जाएगा। वर्तमान में 14.71 वर्ग किलोमीटर में फैली नरसिंहपुर नगरपालिका का दायरा बढ़कर 74.10 वर्ग किलोमीटर होने का प्रस्ताव है। यानी शहर के साथ करीब 59.39 वर्ग किलोमीटर नया क्षेत्र जुड़ जाएगा। इस विस्तार के साथ जहां शहर के विकास के लिए जमीन और संभावनाएं बढ़ेंगी, वहीं पुराने शहरी क्षेत्र के साथ नए शामिल होने वाले गांवों को एक समान बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती भी होगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)