10 Oct 2026, 04:31 PM
Mr. Faisu wedding Photos: मिस्टर फैसू बने दूल्हा, पत्नी संग फोटो की शेयर, पोस्ट में कुरान का किया जिक्र
News Patrika
@newspatrika
Mr. Faisu wedding: फेमस कंटेंट क्रिएटर, अभिनेता और रियलिटी शो स्टार मिस्टर फैसू (Mr. Faisu) यानी फैसल शेख आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर फैसू की शादी को लेकर तमाम तरह की खबरें चल रही थीं। इंटरनेट पर एक शादी का कार्ड भी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि फैसल ‘तान्या’ नाम की लड़की से निकाह करने वाले हैं। इन तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए शनिवार को खुद फैसू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फैंस को खुशखबरी दी है कि उन्होंने शादी कर ली है। खास बात यह है कि उनका निकाह सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में हुआ है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)