Madhya Pradesh
11 Nov 2026, 01:20 PM
MP पुलिस को नहीं मिला 5 करोड़ के सॉफ्टवेयर खरीदने का अधिकार, गृह विभाग ने प्रस्ताव लौटाया
News Patrika
@newspatrika
Bhopal news: मध्यप्रदेश में पुलिस मुख्यालय द्वारा साल भर पहले गृह विभाग को सॉफ्टवेयर खरीदी के अधिकार क्षेत्र को लेकर भेजा गया प्रस्ताव नामंजूर हो गया है। खरीदी के अधिकार डीजीपी को नहीं मिलने से पुलिस को किसी भी प्रकार की सॉफ्टवेयर की खरीदी के लिए पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार गृह विभाग को ही फाइल भेजनी होगी। बता दें कि पीएचक्यू की योजना शाखा ने 5 करोड़ तक के सॉफ्टवेयर खरीदी के अधिकार से संबंधित एक प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा था। इसमें खरीदी के सीधे अधिकार विभाग प्रमुख डीजीपी के लिए मांगे गए थे। इस प्रस्ताव को गृह विभाग ने पहले वित्त विभाग को भेजा, वहां से प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया। बता दें, 2026 में अगस्त तक ही 308 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी हो चुकी है। इन अपराधों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आधुनिक सॉफ्टवेयर्स की जरूरत है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
14
Comments (0)