Bhopal, Madhya Pradesh
15 Nov 2026, 09:30 AM
MP के मंत्रियों के स्टाफ में दागी अफसरों की धाक, सरकार के कामकाज पर उठे सवाल
News Patrika
@newspatrika
MP Ministers Staff: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के कई मंत्रियों के खेमे में दागदार अफसर हैं, जो आए दिन सरकार की किरकिरी करा रहे हैं। अब परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के निज सचिव वीरेंद्र तिवारी को हटाना पड़ा है। मामला सुर्खियों में आता, उसके पहले ही उन्हें हटा दिया गया। कार्रवाई तीन महीने पहले की बताई जा रही है लेकिन उन्हें कई लोगों ने कुछ दिन पहले तक काम करते देखा। इसके पहले उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा को शराब कारोबारियों से तथाकथित लेन-देन के गंभीर आरोपों के चलते हटाना पड़ा था। बाद में रायचूरा के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज हो गई। यही नहीं, अंदरखाने कुछ और दागदार अफसर मंत्रियों के खेमे में छुपे बैठे है। यह हाल तब है जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुरुआत में ही नसीहत दे चुके थे कि जिन अधिकारी, कर्मचारियों पर आरोप है या उनकी मंशा पर सवाल उठे हो, उन्हें मंत्री स्टाफ से बाहर किया जाए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11
Comments (0)