04 Oct 2026, 04:11 PM
सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश रोहित दहिया गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
Patrika
@patrika
Rohit Dahiya Arrested: सोनीपत में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मोस्ट वांटेड और इनामी बदमाश रोहित दहिया उर्फ बूडा को गिरफ्तार किया गया। छतेरा गांव के पास पुलिस टीम ने उसे मोटरसाइकिल पर जाते समय रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, रोहित दहिया के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एनडीआर, आरके पुरम टीम और हरियाणा एसटीएफ की सोनीपत टीम ने संयुक्त अभियान शुरू किया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)