21 Oct 2026, 06:11 PM
IND vs NZ T20: ईशान किशन पहले ही टी20 में कर सकते हैं बड़ा कारनामा, दांव पर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड
News Patrika
@newspatrika
Most T20I Runs in Calendar Year: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में गुरुवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया सिर्फ चार दिन के ब्रेक के बाद न्यूजीलैंड की धरती पर खेलने के लिए तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ ईशान किशन ने जमकर रन बरसाए थे और पांच मैचों में 153 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले पहले टी20 में ही ईशान किशन बड़ा कारनामा कर सकते हैं। अगर वह 7 रन बना देते हैं, तो वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)