मोहम्मद सिराज का कोच गंभीर और BCCI को क्लियर मैसेज, वर्ल्ड कप की फुल तैयारी
15 Nov 2026, 07:43 PM

मोहम्मद सिराज का कोच गंभीर और BCCI को क्लियर मैसेज, वर्ल्ड कप की फुल तैयारी

ABP News
@abpnews

मोहम्मद सिराज पूरे साल 2026 में कुल मिलाकर सिर्फ पांच ODI मैच खेल पाए हैं. कभी टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाजों में से एक रहने वाले सिराज को अब लगभग पूरी सीरीज में बाहर बैठना पड़ रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी वनडे में सिराज को आखिरकार मौका मिला. इस एक मौके के बलबूते उन्होंने बीसीसीआई की चयन समिति और कोच गौतम गंभीर को भी क्लियर मैसेज दे दिया है.

वर्ल्ड कप के लिए पूरी तैयारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मैनेजमेंट ने लगातार युवा गेंदबाजों पर भरोसा दिखाया था. पांचवें मैच में सिराज ने अपने पहले 8 ओवरों में सिर्फ 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए. सिराज ने पहले टीम सीफर्ट और फिर फिन एलन का विकेट चटकाया. उन्होंने सिर्फ विकेट ही नहीं चटकाए बल्कि रन गति पर भी लगाम कसी.

सिराज नियमित रूप से वनडे स्क्वाड का हिस्सा बने रहे हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनकी मौजूदगी सवालों के घेरे में रही है. इस साल सिर्फ पांच वनडे मैच खेलना बड़े सवाल खड़े करता है कि सिराज एक सीनियर गेंदबाज होते हुए भी अगले साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे भी या नहीं.

2023 ODI वर्ल्ड कप में सिराज भारत के लिए प्रभावी गेंदबाज साबित हुए थे. उन्होंने मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का बखूबी साथ निभाते हुए 11 मैचों में कुल 14 विकेट चटकाए थे. मगर वर्ल्ड कप के बाद उन्हें खासतौर पर वनडे टीम में ज्यादा मौके नहीं मिल पाए हैं. वर्ल्ड कप के पश्चात उन्होंने सिर्फ 11 वनडे मैच खेले हैं.

टेस्ट सीरीज में खेलेंगे सिराज

मोहम्मद सिराज ने खुद को मिले एकमात्र मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. मगर वह वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल होंगे या नहीं, यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है. मगर सिराज के सामने अगली चुनौती न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की होगी. वह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें:

'2 हजार पाकिस्तानी...' एशिया कप जीत के बाद आर्यवीर सहवाग ने पिता को सुनाई फाइनल मोमेंट की कहानी

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
10

Comments (0)

Login to join the conversation