मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
08 Oct 2026, 09:53 PM

मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका

ABP News
@abpnews

बैंक खाते में मोबाइल नंबर सही होना जरूरी है. खाते से पैसे निकलने या जमा होने का अलर्ट कई ट्रांजैक्शन के OTP और UPI से जुड़ी जानकारी इसी नंबर पर आती है. अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है या आपने नया सिम लिया है. तो बैंक रिकॉर्ड में भी नंबर अपडेट करा लेना जरूरी है. वरना जरूरी अलर्ट छूट सकते हैं और ऑनलाइन बैंकिंग या पेमेंट ऐप इस्तेमाल करते समय परेशानी हो सकती है.

मोबाइल नंबर अपडेट कराने की बात की जाए तो पहले सिर्फ बैंक जाकर ही मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं. लेकिन अब इस दौर में बैंकिंग सेक्टर पूरी तरह बदल चुका है और बैंक अपने ग्राहकों को बिना बैंक जाए घर बैठे ही नंबर बदलने की सुविधा देने लगे हैं. चाहे आपका खाता SBI में हो, ICICI में या फिर HDFC में, अब आप घर बैठे आराम से अपना नया नंबर अपडेट कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि बैंक की लंबी लाइनों से बचे बिना आप कैसे आसानी से अपना मोबाइल नंबर बदल सकते हैं.

Net Banking और App से ऐसे बदलें नंबर

अगर आप घर बैठे अपना बैंक मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं. तो नेट बैंकिंग और बैंक का ऑफिशियल मोबाइल ऐप आपके लिए सबसे आसान जरिया साबित हो सकता है. सबसे पहले आपको अपने बैंक की नेट बैंकिंग वेबसाइट पर User ID और Password डालकर Login करना होगा. इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन या Personal Details वाले ऑप्शन में जाना होगा. जहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने या बदलने का ऑप्शन मिल जाएगा.

जैसे ही आप नया मोबाइल नंबर वहां दर्ज करेंगे आपके दोनों नंबरों पर यानी पुराने और नए दोनों पर OTP यानी One Time Password भेजा जाएगा. सेफ्टी के लिहाज से बैंक दोनों तरफ से वेरीफाई करते हैं जिससे कोई दूसरा व्यक्ति आपके साथ फ्रॉड न कर सके. ओटीपी दर्ज करते ही आपका नया मोबाइल नंबर सिस्टम में तुरंत अपडेट हो जाता है और तुरंत ही सभी बैंक अलर्ट्स नए नंबर पर आने शुरू हो जाते हैं.

ATM मशीन से भी कर सकते हैं अपडेट

कई बार ऐसा होता है कि लोगों को Net Banking का Password याद नहीं रहता और कई लोग ऑनलाइन प्रोसेस नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों के लिए ATM मशीन एक अच्छा ऑप्शन है. आपको बस अपने बैंक के किसी भी नजदीकी एटीएम जाना है और अपना Debit Card यानी ATM Card मशीन में स्वाइप करना है. इसके बाद अपना सीक्रेट पिन दर्ज करें और स्क्रीन पर दिए गए ऑप्शन में से Banking या Services वाले Section को चुनें.

यह भी पढ़ें: नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम

वहां आपको Mobile Number Registration या Change Mobile Number का ऑप्शन लिखा हुआ मिल जाएगा. जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे मशीन आपसे नया मोबाइल नंबर डालने को कहेगी और फिर कन्फर्मेशन के लिए दोबारा नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आपके नए और पुराने दोनों नंबरों पर एक OTP आएगा जिसे ATM स्क्रीन पर डालते ही आपका काम पूरा हो जाएगा और नंबर बदलने की प्रोसेस पूरी हो जाएगी.

पुराना नंबर बंद हो तो क्या करें?

ऑनलाइन अपडेट में अक्सर बैंक खाताधारक की पहचान साबित करने के लिए पुराने नंबर, Debit Card या OTP का इस्तेमाल करता है. अगर पुराना सिम आपके पास नहीं है या नंबर बंद हो चुका है. तो उपलब्ध ऑप्शन आपके बैंक के नियमों पर डिपेंड करेगा. पहले ऑफिशियल कस्टमर केयर से संपर्क करके पूछें कि क्या ATM या किसी दूसरे डिजिटल तरीके से अपडेट हो सकता है. अगर बैंक पुराने नंबर पर OTP मांगता है और वह नंबर चालू नहीं है तो फिर वेरिफिकेशन के लिए की आपको अपने Bank की Branch जाना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation