17 Nov 2026, 02:07 PM
न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका, मिचेल सैंटनर टेस्ट सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान
ABP News
@abpnews

टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. सैंटनर को 15 नवंबर को खेले गए पांचवें वनडे मैच में दायें हाथ में चोट आई थी, जिससे वह रिकवर नहीं कर पाए हैं. भारत और न्यूजीलैंड की दो टेस्ट मैचों की सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी. डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को उनका रिप्लेसमेंट घोषित किया गया है.

मंगलवार, 17 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि मिचेल सैंटनर दायें हाथ में चोट के कारण टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. पांचवें वनडे मैच में अर्शदीप सिंह की एक बाउंसर गेंद सैंटनर के दायें हाथ पर जा लगी थी. स्कैन जांच में पता चला है कि सैंटनर के हाथ में फ्रैक्चर है. सैंटनर 9 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा.

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट टेस्ट सीरीज में उनके रिप्लेसमेंट होंगे. फॉक्सक्रॉफ्ट ने इसी साल आयरलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां एक पारी में उन्होंने 98 रन बनाए थे. फॉक्सक्रॉफ्ट भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 मैच खेले थे, जहां उनके बल्ले से केवल 39 रन निकले थे.

फॉक्सक्रॉफ्ट दायें हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और पेशे से ऑलराउंडर हैं. वह हाल ही में इंडिया ए बनाम न्यूजीलैंड ए अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में भी खेले थे. उस सीरीज की पांच पारियों में उन्होंने 196 रन बनाए थे, जिनमें दो फिफ्टी भी आईं. वहीं गेंदबाजी में वह सिर्फ एक विकेट ले पाए थे.

19 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू

भारत और न्यूजीलैंड की 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी. पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाना है.

पहला टेस्ट - भारत बनाम न्यूजीलैंड - 19-23 नवंबर

दूसरा टेस्ट - भारत बनाम न्यूजीलैंड - 27 नवंबर-1 दिसंबर

न्यूजीलैंड का अपडेटेड स्क्वाड: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग

यह भी पढ़ें:

असहनीय दर्द और 'सीताराम' का जाप, PAK पर जीत के बाद आर्यवीर का बड़ा खुलासा; VIDEO

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7
Comments (0)