06 Nov 2026, 07:52 PM
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
ABP News
@abpnews

Michael Hussey Australia Cricket Team Consultant: कुछ दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ने वाले माइकल हसी ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ जुड़ गए हैं. शुक्रवार, 6 नवंबर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके बताया कि 2027 एशेज और अगले साल ODI वर्ल्ड कप के लिए माइकल हसी को सलाहकार बनाया गया है. इस भूमिका में हसी के कंधों पर भार होगा कि वह 2027 वर्ल्ड कप के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने में मैनेजमेंट की मदद करें.

हसी का रोल यहीं तक सीमित नहीं रहेगा. वह टी20 टीम के भी सलाहकार होंगे. 2028 टी20 वर्ल्ड कप और उसी साल होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलाहकार होंगे. हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के CSK छोड़ने के बाद टीम के कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव देखे गए हैं. IPL 2026 तक माइकल हसी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच बने हुए थे.

उनके सामने पहली बड़ी चुनौती इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 21 नवंबर से होगी. उसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी में कंगारू टीम की मदद करेंगे. जब स्टीफन फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ने के बाद इंग्लैंड टीम के हेड कोच बने, तब कयास लगाए जाने लगे थे कि माइकल हसी भी उन्हें इंग्लैंड टीम के कोचिंग स्टाफ में जॉइन कर सकते हैं. मगर दिग्गज क्रिकेटर को अब अपनी ही नेशनल टीम से जुड़ी बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है.

माइकल हसी ने कहा कि वे ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ नई भूमिका में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी माइकल का स्वागत किया और कहा कि उनका आना टीम के लिए फायदेमंद होगा.

अगले साल 2 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी, लेकिन उससे पहले जून-जुलाई-अगस्त के समय में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की एशेज सीरीज खेली जाएगी. उससे पहले कंगारू टीम को भारत दौरे पर भी आना है, जहां दोनों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. तो माइकल हसी और ऑस्ट्रेलियाई कोचिंग स्टाफ के सामने कई बड़ी चुनौतियां आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें:

'कोकेन' के चक्कर में फंसा KKR का पूर्व खिलाड़ी, लगा एक महीने का बैन

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
9
Comments (0)