Meta Muse AI Agent : Meta के AI एजेंट Muse की भारत में कितनी होगी कीमत? लॉन्च से पहले खुलासा
10 Nov 2026, 09:02 PM

Meta Muse AI Agent : Meta के AI एजेंट Muse की भारत में कितनी होगी कीमत? लॉन्च से पहले खुलासा

ABP News
@abpnews

Meta Muse AI Agent : आजकल ऐसे AI टूल्स आ रहे हैं, जो यूजर्स की तरफ से ईमेल भेजने, ट्रैवल बुकिंग करने और ऑनलाइन फॉर्म भरने जैसे काम खुद कर सकते हैं. इसी बीच Meta ने भी अपना पर्सनल AI एजेंट Muse पेश किया है. कंपनी ने इसे Meta Connect 2026 के दौरान लॉन्च किया था. फिलहाल यह सर्विस अमेरिका में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही दूसरे देशों में भी इसकी शुरुआत हो सकती है.भारत में लॉन्च से पहले ही इसकी सब्सक्रिप्शन कीमत सामने आ गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय यूजर्स को Meta Muse यूज करने के लिए कितने रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.

भारत में अभी नहीं हुआ लॉन्च

Meta ने भारत में Muse की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. फिलहाल भारतीय यूजर्स Muse की वेबसाइट पर जाकर अकाउंट बना सकते हैं और वेटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, यह AI एजेंट अभी अमेरिका में iOS, Android और वेब पर उपलब्ध है.

WhatsApp पर भी कर सकेगा काम

Muse को Meta के अलग-अलग प्लेटफॉर्म के साथ यूज किया जा सकेगा, जिसमें WhatsApp भी शामिल है. यह यूजर के निर्देश पर ईमेल लिखने और भेजने, होटल बुकिंग, रेस्टोरेंट रिजर्वेशन और ऑनलाइन फॉर्म भरने जैसे काम कर सकता है. इसकी खासियत यह है कि यह कुछ टास्क बैकग्राउंड में भी पूरे कर सकता है. यूजर्स इसके जरिए अपनी जरूरत के मुताबिक पर्सनलाइज्ड प्लान भी तैयार कर सकते हैं.

भारत में कितनी होगी Meta Muse की कीमत?

रिपोर्ट के मुताबिक, Meta भारत में Muse AI एजेंट के लिए दो सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर सकती है. इसके Power प्लान की शुरुआती कीमत 1,799 रुपये बताई गई है, जबकि ज्यादा फीचर्स वाले Maximum प्लान के लिए 8,999 रुपये देने पड़ सकते हैं. हालांकि, ये कीमतें हर महीने के हिसाब से होंगी या सालाना सब्सक्रिप्शन के लिए, इस बारे में रिपोर्ट में जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें - GTA 6 Pre Loading : GTA 6 लॉन्च से पहले गेमर्स को मिलेगा बड़ा फायदा, आज शुरू होगी प्री-लोडिंग

Muse Ember और स्मार्टवॉच तक पहुंचा Meta का AI

Meta ने Muse Ember नाम का एक छोटा AI मॉडल भी पेश किया है, जिसे AI एजेंट के रोजाना होने वाले ज्यादा टास्क संभालने के लिए बनाया गया है. यह कोडिंग, डेटा निकालने और बड़े डॉक्यूमेंट प्रोसेस करने जैसे काम कर सकता है. इसमें टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो और वीडियो इनपुट का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा, Meta ने Muse असिस्टेंट को Apple Watch और Wear OS स्मार्टवॉच तक भी पहुंचाया है. यूजर्स इन डिवाइस पर आवाज या टेक्स्ट के जरिए शेड्यूल मैनेज करने, जानकारी खोजने और रिजर्वेशन करने जैसे काम कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए स्मार्टफोन में Muse ऐप और कम्पैटिबल स्मार्टवॉच होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें - Samsung Phone Discount : 1 लाख से ज्यादा वाला Samsung फोन अब 50 हजार से कम में! Amazon पर खास डील

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation