Raipur, Chhattisgarh
27 Sep 2026, 08:18 AM
मंदसौर के मऊखेड़ा गांव में रहवासी इलाके में दिखा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
D
Dashrath Suryavanshi
@dashrath_suryavanshi_1
मंदसौर जिले के सीतामऊ तहसील के ग्राम मऊखेड़ा में रविवार रात करीब 2:30 बजे रहवासी इलाके में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस स्टाफ ने सीतामऊ परिक्षेत्र सहायक जितेंद्र सिंह पंवार को जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम के वनरक्षक हिमांशु गिरी, कादर, शुभम और परिक्षेत्र सहायक जितेंद्र सिंह पंवार ने सावधानीपूर्वक मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को बसई स्थित चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
68
Comments (0)