खेती के साथ उद्योगों से भी चमकेंगे गांव, मंदसौर में 739 इकाइयां स्थापित, 182 करोड़ रुपए का निवेश
Madhya Pradesh 08 Nov 2026, 02:50 PM

खेती के साथ उद्योगों से भी चमकेंगे गांव, मंदसौर में 739 इकाइयां स्थापित, 182 करोड़ रुपए का निवेश

News Patrika
@newspatrika
Mandsaur News : अब गांवों की पहचान सिर्फ खेतों में लहलहाती फसलों और खेती-किसानी तक सीमित नहीं रहेगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शुरू हुई ‘एक पंचायत-एक उद्योग’ की पहल गांवों की तस्वीर बदलने लगी है। जिन गांवों में अब तक रोजगार के लिए युवाओं को शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, वहां अब उद्योगों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर काम के अवसर तैयार हो रहे हैं। जिले की 376 ग्राम पंचायतों में अब तक 739 उद्योग स्थापित किए जा चुके हैं। इन इकाइयों में 182 करोड़ 33 लाख रुपए का निवेश हुआ है और करीब 3500 ग्रामीणों को रोजगार मिला है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation