31 Oct 2026, 08:16 PM
Farmers News: महाराष्ट्र के किसानों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले खाते में आने लगे 5000 रुपए
News Patrika
@newspatrika
Maharashtra News: महाराष्ट्र में सूखे जैसी स्थिति से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने 5000 रुपए की अग्रिम सहायता बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोलापुर जिले की बार्शी तहसील ने इस काम में राज्य में सबसे पहले शुरुआत की है। यहां तांदुलवाड़ी गांव के 10 खाताधारक किसानों को मदद देने की प्रक्रिया पूरी की गई। कुछ किसानों के बैंक खातों में राशि जमा होने के संदेश भी मिले हैं। प्रशासन का लक्ष्य दिवाली से पहले पात्र किसानों तक यह सहायता पहुंचाना है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)