‘…तो एकनाथ शिंदे की जान खतरे में पड़ जाती’, 500 करोड़ वाले मामले पर शिवसेना-भाजपा में टेंशन बढ़ी, मंत्री का पलटवार
24 Oct 2026, 01:31 PM

‘…तो एकनाथ शिंदे की जान खतरे में पड़ जाती’, 500 करोड़ वाले मामले पर शिवसेना-भाजपा में टेंशन बढ़ी, मंत्री का पलटवार

News Patrika
@newspatrika
Manoj Jarange Audio Clip: महाराष्ट्र की राजनीति में मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटील की कथित ऑडियो क्लिप को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता रामदास कदम ने भाजपा पर गंभीर सवाल उठाए, तो वहीं भाजपा की ओर से पलटवार करते हुए मंत्री नितेश राणे ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। राणे ने सवाल किया कि कदम अपने मन से बोल रहे हैं या उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सहमति से। उन्होंने शिंदे से इस पूरे मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही कहा कि जब शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत किया था तब फडणवीस के साथ के कारण ही वह सुरक्षित थे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation