15 Oct 2026, 07:11 PM
Domino’s Pizza के 5 आउटलेट के फूड लाइसेंस सस्पेंड, जांच में मिले जिंदा कॉकरोच और गंदगी
News Patrika
@newspatrika
Domino’s Pizza News: महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों के गंभीर उल्लंघन पर डोमिनोज पिज्जा के पांच आउटलेट के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पुणे और कोल्हापुर में हुई जांच के दौरान खाद्य सामग्री रखने और तैयार करने वाली जगहों पर जिंदा कॉकरोच और मरे हुए कॉकरोच के अवशेष मिले। ये आउटलेट जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड संचालित करती है, जो भारत में डोमिनोज पिज्जा का कारोबार संभालती है। FDA अधिकारियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में पुणे डिवीजन में डोमिनोज के 50 से अधिक आउटलेट का निरीक्षण किया था। इस दौरान भोजन तैयार करने, रखने और परोसने के तरीकों के साथ साफ-सफाई में भी कई खामियां सामने आईं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)