भोपाल में दिवाली पर सबसे भव्य कार्यक्रम, हीरों से जड़े वस्त्रों में विराजेंगी महालक्ष्मी
Madhya Pradesh 07 Nov 2026, 10:20 AM

भोपाल में दिवाली पर सबसे भव्य कार्यक्रम, हीरों से जड़े वस्त्रों में विराजेंगी महालक्ष्मी

News Patrika
@newspatrika
Karunadham Bhopal : दीपों की जगमगाहट, आसमान में उड़ते कंदील, आतिशबाजी की रोशनी और बाजारों में देर रात तक खरीदारी… धनतेरस के साथ ही राजधानी में छह दिवसीय दीपोत्सव का उल्लास छा गया है। घरों से लेकर बाजारों और मंदिरों तक हर तरफ उत्सव की रौनक नजर आ रही है। कहीं धन-समृद्धि की कामना के साथ दीप जलाए गए तो कहीं विशेष पूजा-अर्चना के साथ दीपावली के स्वागत की तैयारियां शुरू हुईं। नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम में दीपोत्सव की शुरुआत खास अंदाज में हुई। यहां मां महालक्ष्मी का अभिषेक कर 250 आकाशदीप छोड़े गए। रात में आधे घंटे तक हुई रंगारंग आतिशबाजी से पूरा आश्रम और आसपास का इलाका रोशनी से नहा उठा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation