मध्यप्रदेश भाजपा मनाएगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सप्ताह
Ratlam, Madhya Pradesh 12 Nov 2026, 11:06 PM

मध्यप्रदेश भाजपा मनाएगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सप्ताह

News Patrika
@newspatrika
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 11 से 18 नवंबर तक पूरे प्रदेश में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाएगी। इस दौरान मध्यप्रदेश भाजपा संगठन, प्रदेश सरकार और जनजातीय समाज मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय नायकों के शौर्य, संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की ऐतिहासिक शुरुआत की है, जो जनजातीय समाज के नायकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation