लखनऊः BJP की बैठक खत्म, फार्म 6 के माध्यम से वोटरों को जोड़ने पर मंथन
Uttar Pradesh 13 Nov 2026, 08:08 PM

लखनऊः BJP की बैठक खत्म, फार्म 6 के माध्यम से वोटरों को जोड़ने पर मंथन

ABP News
@abpnews

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम के जोड़ने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है. बैठक के बाद शक्ति केन्द्र प्रभारी / संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 शक्ति केन्द्र स्तर पर बैठकर घर-घर संपर्क की योजना बनायेंगे.

बताया गया कि, दिनांक 22 नवंबर को पार्टी का हर पदाधिकारी किसी न किसी बूथ पर अभियान में शामिल होगा. जिलाध्यक्ष/जिला प्रभारी योजना बनाएं कौन पदाधिकारी कहाँ जायेगा? बूथ व विधानसभा आवंटित करें. पदाधिकारी व बूथ कार्यकर्ता मतदाता सूची लेकर घर-घर सम्पर्क करेंगे. जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उन्हें चिन्हित कर सूची बनायेंगे तथा उनको ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म-6 भरकर मतदाता बनवायेंगे.

'अमर सिंह की बात सच निकली थी', राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर बोले अखिलेश यादव

मतदाता जिनको चिन्हित करना है-

A. जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो जायेगी, उनकी सूची बनाना.

B. महिलाएं जो शादी के बाद ससुराल में रह रही है, लेकिन यहाँ की मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है.

C. जिनका नाम ग्राम पंचायत की सूची में है. लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है.

D. लाभार्थी सूची में है, लेकिन विधानसभा मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है.

E. राशन कार्ड है, राशन भी ले रहे हैं, लेकिन मतदात सूची में नाम दर्ज नहीं है.

F. किसी काम से कुछ समय के लिए बाहर गया हुआ है, इसलिए नाम नहीं दर्ज है.

G. पंचायत सहायक से जानकारी व सहयोग ले सकते हैं.

H. उपरोक्त सूचियों को बूथ-विधानसभानुसार 'KamalSathi App' से डाउनलोड कर सकते हैं.

महिला मतदाता जोड़ो अभियान (28,29,30 नवंबर 2026)

महिला मोर्चा संयोजक होगा, अभियान पूरी पार्टी की तरफ से चलाया जाएगा. महिला मोर्चा के अतिरिक्त पार्टी की सभी महिला पदाधिकारी, महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें. जिले पर एक बैठक कर सभी मण्डलों की योजना बनाना है. महिलाओं को फोकस करके अभियान चलाना. घर-घर जाकर महिलाओं के नाम निकालना.

शादी के बाद ससुराल में आयी ऐसी महिलाएं, जो यहाँ की मतदाता सूची में नहीं जुड़ी हैं सामूहिक विवाह योजना की लाभार्थी महिलाएं. आँगनबाड़ी, आशाबहू, आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह, बीसी सखी आदि महिलाओं से संप करना व सहयोग लेना.

III. युवा मतदाता जोड़ो अभियान (1,2,3 दिसम्बर 2026)

18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं को फोकस करना है. (1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष करने वाले युवा भी) बहुत बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता हैं, जिन्होने स्कॉलरशिप, टैब, स्कूटी, आदि योजनाओ लाभान्वित हुए हैं, लेकिन मतदाता नहीं बने हैं. युवा मोर्चा इस अभियान का संयोजक होगा, पूरी पार्टी द्वारा अभियान चलाया जायेगा. युवा मोर्चा जिले पर एक बैठक कर प्रत्येक मण्डल की योजना बनायेगा. कालेजों, विश्वविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम करना, कैम्प लगाना आदि.

राजा भैया ने हिंदूराष्ट्र की मांग का किया समर्थन, बोले- 'रामकथा का राजनीति से नहीं लेना-देना'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation