ईडर नदी पर बनेगा 8 करोड़ का पुल, 15 से 20 गांवों की दूरी होगी कम
Madhya Pradesh 27 Nov 2026, 08:30 PM

ईडर नदी पर बनेगा 8 करोड़ का पुल, 15 से 20 गांवों की दूरी होगी कम

News Patrika
@newspatrika
मनासा। मनासा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या दूर होने जा रही है। पावटी से सुंडी के बीच ईडर नदी पर करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। 150 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा यह पुल तैयार होने से 15 से 20 गांवों के हजारों ग्रामीणों को सीधा रास्ता मिलेगा। खासकर कुकड़ेश्वर पहुंचने के लिए ग्रामीणों को अब कुंडलिया या मनासा होकर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे समय और ईंधन की बचत के साथ क्षेत्र में व्यापारिक, शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
19

Comments (0)

Login to join the conversation