Uttar Pradesh
13 Nov 2026, 08:08 PM
राजा भैया ने हिंदूराष्ट्र की मांग का किया समर्थन, बोले- 'रामकथा का राजनीति से नहीं लेना-देना'
ABP News
@abpnews

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने गांव में आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कथा को कतई राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. यह महज संयोग है कि कथा का आयोजन ऐसे समय हो रहा है, जब चुनाव नजदीक हैं. इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.

राजा भैया ने कहा कि सनातन जागृति और हिन्दू जागृति शुरू से उनका एजेंडा रहा है. हर हिन्दू में सनातन के प्रति आस्था होनी चाहिए और उसे अपने धर्म के प्रति मुखर होना चाहिए. बागेश्वर धाम सरकार भी खुलकर सनातन और सनातनियों की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव होने वाले हैं, इसलिए कथा का आयोजन किया जा रहा है, ऐसा बिल्कुल नहीं है.

राम-कृष्ण पर बयान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बचाव

धीरेंद्र शास्त्री के भगवान राम और कृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर राजा भैया ने उनका बचाव किया. उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई- 'अगुन अरूप अलख अज जोई. भगत प्रेम बस सगुन सो होई॥' का उल्लेख करते हुए कहा कि ईश्वर ने भक्तों के लिए नर तन धारण किया. भक्तों के कष्ट मिटाने के लिए भगवान राम और कृष्ण के रूप में अवतार लिया.

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से किसे फायदा? सपा नेता अबू आजमी ने बताया

राजा भैया ने कहा कि राम और कृष्ण दोनों के स्वभाव और उपासना पद्धति में अंतर है. भगवान कृष्ण को भक्त छलिया, चोर और चितचोर कहते हैं. इसलिए शब्दों पर नहीं, भाव पर जाना चाहिए. सनातन को मानने वाले जानते हैं कि इस बयान में कुछ भी गलत नहीं कहा गया है. उन्होंने यह भी बताया कि धीरेंद्र शास्त्री से इस मुद्दे पर उनकी बात हुई है. राजा भैया के मुताबिक, न उन्हें विरोध की चिंता है और न ही हमें.

हिन्दू राष्ट्र से पूरी तरह सहमत, बोले- भारत का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ

हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे पर राजा भैया ने कहा कि वह हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा से पूरी तरह सहमत हैं. भारत का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था. उन्होंने कथा में पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थियों के शामिल होने का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान में हिन्दुओं की आबादी 23 फीसदी से घटकर अब एक फीसदी रह गई है. वहां की स्थिति को समझने के लिए लोगों को उनके कार्यक्रम में आकर देखना चाहिए.

'जाति से ऊपर हिन्दुत्व, इस्लाम से सीखने की जरूरत'

भारत में जाति और धर्म के आधार पर बंटवारे के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि बहुत कुछ इस्लाम से सीखने की जरूरत है. वहां भी जातियां हैं, लेकिन वहां इस्लाम पहले है, जातियां पहले नहीं हैं. यही विचारधारा उनकी भी है. हमारे लिए हिन्दुत्व पहले है और जातियां गौण हैं.

राजनीतिक विरोध पर साधा निशाना

धीरेंद्र शास्त्री के बयानों का विरोध करने वालों पर राजा भैया ने कहा कि कुछ लोगों के ऊपर एक वर्ग को तुष्टिकरण के जरिए प्रसन्न करने का दायित्व है. उसी एजेंडे के तहत कोई कुछ कहता है तो वह अलग बात है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी राजनीतिक दल ऐसा नहीं चाहते. इसमें एक-दो अपवाद हो सकते हैं. धर्म और आस्था के राजनीतिक विषय बनने के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि जब सरकार ऐसी हो कि बहुसंख्यक धर्म का विरोध हो, तो हिन्दुओं को अपने भीतर मुखर होना चाहिए.

गठबंधन और ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर फिलहाल चुप्पी

आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर राजा भैया ने कहा कि फिलहाल उनकी पूरी ऊर्जा और क्षमता कथा के आयोजन में लगी हुई है. कार्यक्रम से निवृत्त होने के बाद राजनीति पर बात करेंगे.ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अभी इस गठबंधन का आकलन करना सही नहीं होगा. नेताओं ने सोच-समझकर गठबंधन किया होगा. इस पर फिलहाल उनकी कोई टिप्पणी नहीं है.

बीजेपी नेताओं से मुलाकात पर बोले- सभी दलों को दिया है निमंत्रण

बीजेपी नेताओं से मुलाकात के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि जिन लोगों से उनकी मुलाकात हुई, वह कथा के निमंत्रण के सिलसिले में हुई थी. हर मुलाकात को राजनीति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि कथा के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. अपने बच्चों के राजनीतिक भविष्य को लेकर राजा भैया ने कहा कि अभी इस बारे में कोई विचार नहीं किया है. वह धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं.

योगी सरकार की नीतियों पर उद्योग जगत का भरोसा, यूपी में 1,219 करोड़ का निवेश

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4
Comments (0)