'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
18 Oct 2026, 03:27 PM

'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख

ABP News
@abpnews

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के बीच हुए बड़े हादसे पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी दुख जताया है. इस हादसे में अबतक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. राहुल गांंधी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की ख़बर बेहद दुखद है. इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है. राहुल गांधी ने लिखा, "मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

राहुल गांधी ने की निष्पक्ष जांच की मांग
राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले और इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए. राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे राहत कार्य में हर संभव मदद करें. उत्तरी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा पंडाल में हुए इस हादसे के बाद चोरबागान पूजा समिति के जनरल सेक्रेटरी और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया. वहीं, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की ख़बर बेहद दुखद है। इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले, और इस हादसे की निष्पक्ष जाँच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे राहत कार्य में हर संभव मदद करें।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 17, 2026

पुलिस ने क्या बताया
कोलकाता पुलिस के मुताबिक शनिवार (17 अक्टूबर) को शाम करीब 7.40 बजे बारिश और भीड़ के चलते शारदा पार्क पूजा पंडाल के एग्जिट गेट पर भगदड़ मच गई. फिलहाल पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं, प्रशासन के निर्देश पर ताला प्रतॉय पंडाल को भी बंद कर दिया गया है और चेतला अग्रणी पंडाल को एक घंटे के लिए बंद किया गया था.

क्या बोले बंगाल सीएम
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चोरबागान पूजा पंडाल में हुए हादसे को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि इस घटना में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लोग घायल हैं, जिनमें एक या दो की हालत गंभीर है. अधिकारी ने कहा कि जानकारी के अनुसार क्लब की ओर से माइक पर की गई घोषणा के बाद भगदड़ या दम घुटने जैसी स्थिति बनी. फिलहाल सरकार की प्राथमिकता घायलों का बेहतर इलाज और मृतकों के परिवारों के साथ खड़ा होना है.

ये भी पढ़ें

कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation