Madhya Pradesh
07 Nov 2026, 01:20 PM
धनतेरस पर बरसा धन… खंडवा में पहली बार 60 करोड़ का कारोबार, बाइक-कार की रिकॉर्ड बिक्री
News Patrika
@newspatrika
अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान धन्वंतरी के पूजन के साथ ही धन के देवता कुबेर के पूजन सहित खरीदी भी धनतेरस पर शुभ मानी जाती है। शुक्रवार को धनतेरस पर बाजार में जमकर धन वर्षा हुई। बाजार में आई बूम से दुकानदारों, व्यापारियों के भी चेहरे खिल उठे। एक अनुमान के तौर पर करीब 60 करोड़ का बाजार धनतेरस पर रहा। सबसे ज्यादा बूम ऑटो मोबाइल सेक्टर में रही। करीब 50 करोड़ की बिक्री बाइक, कार, ट्रैक्टर्स, इ-स्कूटर्स की हुई है। सोने की चमक के साथ चांदी भी खूब दमकी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)