मां की मोहब्बत में बेटा बना रोड़ा, प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार
11 Nov 2026, 03:42 PM

मां की मोहब्बत में बेटा बना रोड़ा, प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

ABP News
@abpnews

कर्नाटक के बेलगावी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के लिए अपने ही जवान बेटे की मौत का फरमान सुना दिया. बेटे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसे अपनी मां का गैरमर्द के साथ रिश्ता मंजूर नहीं था.

बेंगलुरु के आरटी नगर में रहने वाले 24 साल के विजय नारायण की मां मीना नारायण एक ब्यूटी पार्लर में मैनेजर के तौर पर काम करती थी. मीना ने महाराष्ट्र के रहने वाले राकेश नाम के युवक को अपनी कार चलाने के लिए ड्राइवर रखा था लेकिन पुलिस के मुताबिक धीरे-धीरे मालिक और ड्राइवर का रिश्ता कथित प्रेम संबंध में बदल गया.

कर्नाटक राज्योत्सव के दिन हत्या
1 नवंबर को कर्नाटक राज्योत्सव के दिन पूरे कर्नाटक में जश्न का माहौल था, लेकिन इसी जश्न की आड़ में विजय को मौत के जाल में फंसाने की कथित साजिश रची  गई. पुलिस के मुताबिक, विजय को कर्नाटक राज्योत्सव समारोह दिखाने के बहाने बेलगावी ले जाया गया लेकिन उसे क्या मालूम था कि ये सफर उसके लिए आखिरी सफर साबित होने वाला है. आरोप है कि मीना और उसके प्रेमी राकेश ने पहले ही राकेश के 4 दोस्तों के साथ मिलकर विजय को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया था.

कर्नाटक के झंडे से गला घोंटा
पुलिस के मुताबिक, विजय की गला घोंटकर हत्या की गई. जिस दिन पूरा राज्य कर्नाटक राज्योत्सव मना रहा था, उसी दिन कथित तौर पर कर्नाटक के झंडे से विजय का गला घोंट दिया गया. 1 नवंबर को बेलगावी में हाईवे के किनारे एक सुनसान जगह से विजय की लाश बरामद हुई. बेलगावी की मालमारुति पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की जांच शुरू की तो पुलिस ने विजय के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी CDR खंगाली और इसी तकनीकी सुराग ने कथित साजिश की परतें खोलनी शुरू कर दी.

पुलिस के मुताबिक, विजय की हत्या के पीछे किसी बाहरी दुश्मन का नहीं बल्कि उसकी अपनी मां और उसके प्रेमी का हाथ था. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें विजय की मां मीना नारायण, उसका कथित प्रेमी राकेश और राकेश के चार दोस्त सचिन, मनोज, तम्मन्ना और एकनाथ शामिल हैं. इस मामले में बेलगावी पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें

निर्मल में BRS की 'रैतू गर्जना', NTR मिनी स्टेडियम से कांग्रेस सरकार को घेरेंगे KTR

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation