Uttar Pradesh
12 Nov 2026, 04:33 PM
कुरान वाली आयतों के पेंडेंट पर विवाद, करीना कपूर के समर्थन में आए सांसद नदवी
ABP News
@abpnews

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुए विवाद पर समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का बयान सामने आया है. दरअसल, करीना कपूर ने कुरान की आयतों वाला एक पेंडेंट पहना था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया. इस मामले में कई लोगों ने करीना के खिलाफ लीगल एक्शन भी लिया है.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि चाहे कोई कुरान की आयतों वाला पेंडेंट फैशन के तौर पर पहने या किसी अन्य वजह से, अगर वह कुरान-ए-करीम की आयतों पर विश्वास रखता है और पूरी श्रद्धा एवं सच्चे दिल से उसे पहनता है, तो उसकी इज्जत का ख्याल रखना चाहिए. इस पर सवाल उठाने का किसी को कोई हक नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर करीना इसे इस विश्वास के साथ पहन रही हैं कि इससे उनके सम्मान की रक्षा होगी, तो इसमें भी कोई दिक्कत नहीं है. बस इसे सम्मान की नजर से देखा जाना चाहिए और आस्था की अभिव्यक्ति माना जाना चाहिए.

AIMIM-ASP अलायंस के बीच जेल में आजम से मिले शिवपाल, क्या है सपा का प्लान?

आरएसएस के लोग हिंदू धर्म को छोटा करने में लगे

वहीं, अयोध्या में भगवान राम और राम मंदिर को लेकर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की टिप्पणी पर भी मोहिबुल्लाह नदवी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर गौर करना चाहिए कि हिंदू धर्म की परिभाषा, व्याख्या और अर्थ केवल उसी रूप तक सीमित नहीं हैं, जिसे आरएसएस और बीजेपी पेश करते हैं. हजारों साल पुरानी हिंदू सभ्यता और उसके दर्शन की अपनी महानता है, जो आज भी कायम है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी को मानता है, तब भी वह हिंदू कहलाता है और अगर किसी को नहीं मानता, तब भी वह हिंदू कहलाता है.

आरएसएस के लोग हिंदू धर्म को छोटा करने में लगे हुए हैं, ऐसे में उन्हें क्या ही मशवरा दिया जाए. मोहिबुल्लाह नदवी ने आगे कहा कि उनके पास कई हिंदू भाई-बहन आते हैं. इनमें कुछ मूर्ति पूजा करते हैं, जबकि कुछ मूर्ति पूजा नहीं करते, लेकिन इसके बावजूद सभी खुद को हिंदू कहलवाना पसंद करते हैं, क्योंकि उनका जन्म हिंदू परिवारों में हुआ है. आस्था को इस तरह सीमित करना ही समस्या पैदा करने वाला है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
11
Comments (0)