Uttar Pradesh
09 Nov 2026, 01:51 PM
कानपुर: दीपावली पर भाई ने की भाई की हत्या, ईंटो से कुचला, आरोपी फरार
ABP News
@abpnews

कानपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को पड़ोस के एक खाली प्लॉट में फेंककर आरोपी मौके से फरार हो गया.

दरअसल, पूरा मामला कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर का है. कल देर रात जब पूरा शहर दीपावली की खुशियां मना रहा था, उसी वक्त कानपुर के हनुमंत विहार के रहने वाले 40 वर्षीय आनंद सिंह उर्फ रगडू का रविवार देर रात अपने छोटे भाई प्रियम सिंह से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों भाई नशे की हालत में थे. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई.

सपा की बनी सरकार तो यूपी में फ्री राशन की लिस्ट में जुड़ेगा ये सामान, अखिलेश ने किया ऐलान

ईंट से हत्या कर खाली प्लॉट में फेंका शव

आरोप है कि इसी दौरान छोटे भाई प्रियम सिंह ने ईंट से हमला कर अपने बड़े भाई आनंद सिंह की हत्या कर दी. इसके बाद शव को घसीटकर पड़ोस में स्थित सचिन कुमार पाल के खाली प्लॉट में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि इस मारपीट में प्रियम सिंह के साथ उसकी पत्नी रानी और 15 वर्षीय बेटी भी शामिल थीं. वहीं, वारदात से पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद किए जाने की बात भी सामने आई है.

पुलिस ने आरोपी की पत्नी और बेटी को हिरासत में लिया

वही, तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची हनुमंत विहार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए मृतक के छोटे भाई की पत्नी रानी और उसकी नाबालिग बेटी शीतल को हिरासत में लिया है. वहीं मुख्य आरोपी प्रियम सिंह वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर मामूली पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप कैसे ले लिया कि एक भाई ने अपने ही भाई की जान ले ली? पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.

BJP के हमले, मुस्लिम वोट और सियासी बिसात! राम मंदिर पर UP की सियासत का ph टेस्ट कर रहे हैं अखिलेश?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5
Comments (0)