10 Nov 2026, 09:06 AM
केन विलियमसन का रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा, विराट कोहली से हुई थी खास बातचीत
ABP News
@abpnews

12 जून, 2026 की तारीख केन विलियमसन के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. अब विलियमसन ने खुलासा किया है कि संन्यास का फैसला लेने से एक दिन पहले उन्होंने विराट कोहली से बात की थी. विलियमसन ने बताया कि विराट की वजह से उन्हें रिटायरमेंट लेने पर स्पष्टता मिली थी.

विलियमसन अपने टेस्ट करियर में 10000 रन पूरे करने से सिर्फ 485 रन दूर थे, फिर भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में ही संन्यास ले लिया था. संन्यास से एक दिन पहले सलाह के लिए उन्होंने विराट कोहली से संपर्क साधा, जो उनके अच्छे दोस्त भी हैं.

एक पॉडकास्ट पर केन विलियमसन ने बताया, "मैंने ऐसे कुछ लोगों से बात की थी, जो मेरे बहुत करीब हैं. मैंने रिटायरमेंट का ऐलान करने से एक दिन पहले विराट कोहली से भी बात की थी, वह आईने में देखने जैसा था. हमने इस खेल में लंबे समय तक जितना अनुभव हासिल किया है, वह एक-दूसरे के साथ साझा किया."

विलियमसन कहते हैं कि उनके विराट के साथ अच्छे रिलेशन रहे हैं. विलियमसन ने कहा कि ऐसा शायद ही कोई और होगा जो इतने लंबे समय तक खेलता रहा हो, कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली हो और बच्चों की परवरिश भी की. विलियमसन ने कहा कि विराट के साथ बात करके उन्हें ऐसा लगा जैसे दोनों एक जैसी जिंदगी जी रहे हों. उन्होंने विराट के साथ रिश्ते को बहुत खास बताया.

विराट कोहली भी ले चुके हैं रिटायरमेंट

विराट कोहली भी टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. वहीं मई 2025 में उन्होंने टेस्ट करियर को भी विराम दे दिया था. विराट ने अपने 123 मैचों के टेस्ट करियर में 9230 रन बनाए. अपने रेड बॉल इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 30 शतक और 31 फिफ्टी लगाईं.

दूसरी ओर केन विलियमसन ने भी टेस्ट में 10000 रन पूरे करने से पहले ही रिटायरमेंट ले ली थी. उन्होंने 110 टेस्ट मैचों में 9515 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की बादशाहत 7 साल बाद होगी खत्म, आज टीम इंडिया लिखेगी नया इतिहास

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6
Comments (0)