Kabra Elephant: कबरा कान हाथी ने एक और महिला को मार डाला, दूसरी का कुचल दिया पैर, 18 लोगों की पहले ही ले चुका है जान
12 Nov 2026, 08:06 PM

Kabra Elephant: कबरा कान हाथी ने एक और महिला को मार डाला, दूसरी का कुचल दिया पैर, 18 लोगों की पहले ही ले चुका है जान

News Patrika
@newspatrika
अंबिकापुर। सूरजपुर जिले में पिछले 6 महीने तक उत्पात मचाने के बाद आतंक का पर्याय बन चुके कबरा कान हाथी ने सरगुजा जिले के उदयपुर इलाके में भी दहशत फैलाना शुरु कर दिया है। सूरजपुर जिले से सरगुजा जिले में प्रवेश करने के दौरान बुधवार की रात उसने ग्राम उमेश्वरपुर में एक महिला को कुचलकर मार (Elephant killed woman) दिया था। फिलहाल हाथी उदयपुर इलाके में विचरण कर रहा है। इसी बीच गुरुवार की शाम 70 वर्षीय महिला को उसने मार डाला। वहीं उसके हमले में एक अन्य महिला का पैर टूट गया है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर वन अमला कबरा कान हाथी की निगरानी में लगा हुआ है, लेकिन वह कंट्रोल नहीं हो रहा है। बता दें कि कबरा कान हाथी ने अब तक 109 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation