17 Nov 2026, 10:56 AM
स्काउट और लव गिल की नजदीकियों और फिर लड़ाई के बीच काश्वी का फूटा गुस्सा, पोस्ट में निकाली भड़ास
News Patrika
@newspatrika
Kaashvi Hiranandani Post: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट स्काउटओपी (ScoutOP) और उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शो के अंदर स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों को लेकर जब से काश्वी ने सवाल उठाए थे, तब से वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। अब ट्रोल्स और आलोचनाओं से परेशान होकर कंटेंट क्रिएटर काश्वी ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने एक तीखा नोट लिखकर आलोचकों को आड़े हाथों लिया है और साफ कर दिया है कि वह बिना पूरी जानकारी के खुद पर हो रहे हमलों से चुप बैठने वाली नहीं हैं। उन्होंने सभी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
23
Comments (0)