एमपी में होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जनवरी 2027 के पहले आएगी आइएएस की जंबो तबादला सूची
Bhopal, Madhya Pradesh 08 Nov 2026, 11:55 AM

एमपी में होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जनवरी 2027 के पहले आएगी आइएएस की जंबो तबादला सूची

News Patrika
@newspatrika
IAS Transfer : मध्यप्रदेश में बड़े अधिकारियों पर सत्ता और संगठन की गहरी नजर है। उनके कामकाज और आमजनों से बर्ताव के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं, नेताओं, विधायकों, सांसदों, मंत्रियों से संबंधों के आधार पर भी अधिकारियों का आकलन किया जा रहा है। बीजेपी सरकार और संगठन की नजर आगामी विधानसभा चुनावों पर भी है जोकि अब 2 वर्ष दूर हैं। इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए ही अधिकारियों कोजिम्मेदारियां दी जा रहीं हैं। राज्य की मोहन यादव सरकार शुरु से ही प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में लगातार बदलाव करती रही है। पिछले 3 माह में ही करीब दो दर्जन जिलों के कलेक्टर और एक दर्जन जिलों के एसपी बदले गए हैं। प्रदेश में अब एक और प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार दीपावली के बाद और जनवरी 2027 से पहले प्रदेशभर में आइएएस को बड़े पैमाने पर इधर से उधर किया जाएगा। इसके लिए भोपाल में व्यापक विचार विमर्श किया जा रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation