10 Oct 2026, 03:36 PM
‘सरकार सिर्फ तमानशबीन नहीं बनी रह सकती’, प्रह्लाद जोशी ने दिल्ली की सख्ती का किया समर्थन
News Patrika
@newspatrika
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए चल रहे विरोध प्रदर्शनों को ‘राजनीतिक ड्रामा’ और चुनावी नतीजों को स्वीकार न कर पाने की अक्षमता करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर सरकार सिर्फ मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकती। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्य की सुरक्षा कार्रवाई और आवाजाही पर लगी पाबंदियों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि जब सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा हो तो अधिकारी हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)