24 Oct 2026, 01:31 PM
जामिया में ‘फ्री कश्मीर’ नारे पर जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने जताई आपत्ति, गिरिराज सिंह पर लगाया आंदोलन को बदनाम करने का आरोप
News Patrika
@newspatrika
JKSA on Free Kashmir Slogan: जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (JKSA) ने जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ के नारे लिखे जाने को लेकर आपत्ति जताई है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में एसोसिएशन ने इन विवादित नारों की निंदा की और जामिया प्रशासन तथा दिल्ली पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुहामी ने कहा कि वे किसी ऐसे विचार या नारे का समर्थन कभी नहीं कर सकते जो देश को बांटने की बात करता हो। इसके अलावा, एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर आरोप लगाया है कि वे इस घटना का इस्तेमाल छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को बदनाम करने और दबाने के लिए कर रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)