बेटी ने चुना अपनी पसंद का जीवनसाथी, परिवार ने तोड़ दिए सारे रिश्ते; जावरा में हुई ‘गोरनी’
Ratlam, Madhya Pradesh 24 Nov 2026, 06:01 PM

बेटी ने चुना अपनी पसंद का जीवनसाथी, परिवार ने तोड़ दिए सारे रिश्ते; जावरा में हुई ‘गोरनी’

News Patrika
@newspatrika
Ratlam News : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के अंतर्गत आने वाले जावरा के जिस घर में बेटी की शादी की खुशियां मनाने की तैयारियां हो रही थीं, जहां कुछ ही दिनों में मंगल गीत गूंजने वाले थे, उसी घर में अब रिश्तों के टूटने की रस्म निभाई गई है। बेटी ने अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनकर प्रेम विवाह क्या किया, परिजन ने उससे सारे रिश्ते ही खत्म कर दिए। जावरा के कुम्हारीपुरा इलाके में परिजन ने युवती की ‘गोरनी’ कर सामाजिक रूप से उससे नाता तोड़ लिया। परिवार का कहना था कि, अब वो उनके लिए मर चुकी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation