PM मोदी-राहुल गांधी ने पंडित नेहरू की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- 'भारत उनके लिए एक विचार था'
14 Nov 2026, 04:02 PM

PM मोदी-राहुल गांधी ने पंडित नेहरू की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- 'भारत उनके लिए एक विचार था'

ABP News
@abpnews

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर राहुल गांधी ने नेहरू के विचारों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया.

उन्होंने कहा कि भारत उनके लिए केवल एक देश नहीं, बल्कि एक खोज और विचार था, जहां विविधता शक्ति, लोकतंत्र विश्वास और समानता आधार हो. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी जयंती पर नमन किया. 14 नवंबर को मनाई जाने वाली पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है.

पीएम मोदी ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ''पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.''

राहुल गांधी बोले- भारत उनके लिए एक खोज और विचार था
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को याद करते हुए उन्हें 'हिंद का जवाहर' बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सादर नमन.''

राहुल गांधी ने कहा कि नेहरू के लिए आजादी अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि देश के नए सफर की शुरुआत थी. उनके लिए स्वराज का अर्थ केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की जिम्मेदारी था.

हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन। आज़ादी उनकी मंज़िल नहीं, देश के नए सफ़र का मुकाम थी। स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी। भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था - विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो। एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है। और उस सपने के भारत की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 14, 2026

उन्होंने आगे लिखा कि भारत उनके लिए एक खोज और विचार था, जिसमें विविधता शक्ति, लोकतंत्र विश्वास और समानता आधार थी. आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत बनाने का उनका सपना आज भी प्रेरणा देता है. राहुल गांधी के मुताबिक, उस सपने के भारत की दिशा में लगातार प्रयास करना ही नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया याद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पंडित नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू का योगदान और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में उनका नेतृत्व देश के शुरुआती विकास के वर्षों पर अमिट छाप छोड़ गया है.

खरगे बोले- आधुनिक भारत के मुख्य निर्माता थे नेहरू

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी जयंती पर जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए एक्स पर लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के मुख्य निर्माता थे. वे समझते थे कि हमारे जैसे विविधतापूर्ण राष्ट्र को केवल लोकतंत्र के माध्यम से ही एकजुट रखा जा सकता है. एक ऐसा लोकतंत्र जो विभिन्न संस्कृतियों, मान्यताओं, राजनीतिक विचारों और आकांक्षाओं को अपने भीतर समाहित करता हो.

VIDEO | Delhi: Congress president Mallikarjun Kharge, CPP chairperson Sonia Gandhi and other leaders pay floral tributes to Pandit Jawaharlal Nehru on his birth anniversary. #JawaharlalNehru (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/RlpfGoyhUe

— Press Trust of India (@PTI_News) November 14, 2026

आज शांति वन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, हमें संविधान, अपनी लोकतांत्रिक संस्थाओं और उन मूल्यों को सुरक्षित रखने, उनकी रक्षा करने और उनका बचाव करने के अपने संकल्प को फिर से दोहराना चाहिए, जो हमें आपस में जोड़ते हैं. यही नेहरू की स्थायी विरासत है और इसे बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है.

डीके शिवकुमार ने लोकतंत्र और शिक्षा में योगदान को सराहा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नेहरू को दूरदर्शी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत का पहला प्रधानमंत्री बताया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, शिक्षा, विज्ञान और औद्योगिक विकास को मजबूत करने में नेहरू का योगदान आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण रहा.

उन्होंने युवाओं की क्षमता पर नेहरू के विश्वास को भी याद किया. शिवकुमार ने कहा कि बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए नई पीढ़ी को देखभाल, प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराकर उनकी विरासत का सम्मान करना चाहिए.

प्रियंका गांधी बोलीं- क्रांतिकारी और आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरू
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पंडित नेहरू को एक क्रांतिकारी, दूरदर्शी नेता और राष्ट्र निर्माता बताया. उन्होंने कहा कि नेहरू के निधन के छह दशक से अधिक समय बाद भी संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश करने वाले लोग उन पर हमले करते हैं. यह भारत के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

यह भी पढ़िएः BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, सोनिया गांधी पर टिप्पणी से जुड़ा मामला

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
9

Comments (0)

Login to join the conversation