06 Nov 2026, 12:36 PM
लाल किला धमाके के आरोपी से जुड़े अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन को 7 दिन की कस्टडी पैरोल, पत्नी को चौथे स्टेज का कैंसर
News Patrika
@newspatrika
Al Falah University: दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए आत्मघाती धमाके के आरोपी उमर-उन-नबी से जुड़े अल फलाह यूनिवर्सिटी समूह के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली हाईकोर्ट से 7 दिन की कस्टडी पैरोल मिली है। सिद्दीकी की पत्नी चौथे चरण के ओवेरियन कैंसर से जूझ रही हैं। पत्नी के इलाज में सहयोग करने के लिए उन्होंने अदालत से राहत मांगी थी। कोर्ट ने पैरोल की अवधि के दौरान उनके आवास पर पुलिस एस्कॉर्ट तैनात रखने का आदेश दिया है। सिद्दीकी दो मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में हिरासत में हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
12
Comments (0)