Madhya Pradesh
09 Nov 2026, 01:35 PM
नीमच में चलती बाइक से टायरों पर फेंके जलते पटाखे, चंद मिनटों में दुकान में भड़की भीषण आग
News Patrika
@newspatrika
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले के अंतर्गत आने वाले जावद अनुभाग में दिवाली की रात केसरपुरा रोड स्थित फोरलेन हाईवे पर कुछ शरारती तत्वों की हरकत से एक टायर पंचर की दुकान में भीषण आग लग गई। रबर के टायरों में लगी ये आग इतनी भयावह थी कि, सामान्य पानी से इसका बुझना नामुमकिन हो गया, लेकिन मौके पर पहुंची विक्रम सीमेंट की दमकल टीम ने अपनी सूझबूझ और आधुनिक फोम सिस्टम की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस आगजनी में दुकानदार को करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)