जयपुर में पुलिस इंस्पेक्टर की दबंगई, रोडवेज ड्राइवर से मारपीट कर छुवाए पैर
Rajasthan 07 Nov 2026, 06:50 PM

जयपुर में पुलिस इंस्पेक्टर की दबंगई, रोडवेज ड्राइवर से मारपीट कर छुवाए पैर

ABP News
@abpnews

जयपुर में पुलिस की दबंगई का एक मामला सामने आया है. यहां एक पुलिस इंस्पेक्टर ने राजस्थान रोडवेज के बस चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट की. इतना ही नहीं, चालक को पैर छूकर माफी मांगने के लिए भी मजबूर किया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर बस चालक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है.

मामला जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड के पास का है. जानकारी के मुताबिक, राजस्थान रोडवेज के भरतपुर डिपो की बस बीती शाम यात्रियों को लेकर जयपुर पहुंची थी. बस का रात में जयपुर में ही ठहराव था. शनिवार सुबह चालक को यात्रियों के साथ बस लेकर वापस भरतपुर रवाना होना था. इसी दौरान बस का टायर पंक्चर हो गया. चालक बस को पंक्चर ठीक कराने के लिए ले जा रहा था.

धनतेरस पर जयपुर के बाजारों में उमड़ी भीड़, ज्वेलरी से लेकर वाहनों की खरीद का जबरदस्त क्रेज

सवारी बैठाने से मना करने पर शुरू हुई मारपीट

पीड़ित बस चालक सत्यवीर डागुर के मुताबिक, इसी दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर लोकेश चौधरी वहां पहुंचे. चालक का आरोप है कि इंस्पेक्टर पुलिस की वर्दी में नहीं थे और उन्होंने जबरन बस रुकवाकर उसमें सवारियां बैठानी शुरू कर दीं. जब चालक ने बस का टायर पंक्चर होने की बात कहते हुए सवारियां बैठाने से मना किया तो इंस्पेक्टर नाराज हो गए.

आरोप है कि इसके बाद इंस्पेक्टर बस में चढ़ गए और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ट्रैफिक ऑफिस के कमरे में भी मारपीट का आरोप

सत्यवीर डागुर का आरोप है कि इंस्पेक्टर उन्हें अपने साथ ट्रैफिक ऑफिस ले गए. वहां कमरा नंबर 14 में ले जाकर उनके साथ दोबारा मारपीट की गई. चालक के साथ पैर छुवाकर माफी मंगवाने का भी आरोप लगाया गया है.

'नफरत फैलानी है तो बांग्लादेश चले जाएं', इरफान अंसारी के बयान पर बोले बालमुकुंद आचार्य

पीड़ित सत्यवीर डागुर राजस्थान कर्मचारी यूनियन एटक के भरतपुर जिला अध्यक्ष भी बताए जा रहे हैं. उन्होंने फोन पर बताया कि वह भरतपुर पहुंचने के बाद अटलबंद थाने में जयपुर पुलिस इंस्पेक्टर लोकेश चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
12

Comments (0)

Login to join the conversation