Uttar Pradesh
12 Nov 2026, 04:33 PM
7 साल बाद पिता की हत्या का बदला! जयपुर में हिस्ट्रीशीटर मर्डर केस में बड़ा खुलासा
ABP News
@abpnews

जयपुर पुलिस ने बीती रात फिल्मी अंदाज में सरेआम हुई हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या का खुलासा करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ियों और कैंपर गाड़ी को भी बरामद कर लिया है. वारदात में शामिल अपराधी सोशल मीडिया पर एक्टिव 7007 गैंग के एक्टिव मेंबर थे.

हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को पिता के कत्ल का बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया था. इस घटना का लाइव वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जो न सिर्फ रोंगटे खड़े कर देने वाले था बल्कि कानून व्यवस्था के लिए खुलेआम चुनौती भी था.

हिस्ट्रीशीटर की हत्या का खुलासा

जयपुर पुलिस के डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 21 से 23 साल है. इनमें से तीन का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है, जबकि अनीस नाम के चौथे आरोपी के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है. साल 2019 में अनीस के पिता कैलाश गोल्या की हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप बीती रात मौत के घाट उतारे गए हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया पर लगा था. वह इस मामले में जेल भी गया था.

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए 21 साल के अनीस ने ये साजिश रची थी. उसने हत्या की वारदात में अपने तीन साथियों को भी शामिल किया. इसके लिए बाकायदा कुल्हाड़ी खरीदी गई. बीती रात करीब साढ़े आठ बजे चारों आरोपियों ने करधनी थाना इलाके में रावण गेट के पास कैंपर गाड़ी से हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मारी.

जान बचाने के लिए जब वो कार से उतर कर भागने लगा तो आरोपियों ने पीछा कर उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमले किए और उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी उसी कैंपर गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए. पुलिस ने इस घटना में शामिल चारों आरोपियों को 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया.

डीसीपी प्रशांत किरण के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद जयपुर शहर के साथ ही आसपास के जिलों में नाकेबंदी कराई गई. इसकी वजह से आरोपी बाहर नहीं भाग सके और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अनीस के साथ ही वारदात में शामिल उसका दोस्त कमलेश, युवराज और दिनेश भी पकड़े गए हैं.

सात साल बाद पिता ही हत्या का बदला

पुलिस का कहना है कि पिता की हत्या के वक्त अनीस सिर्फ 14 साल का था. वह उसी वक्त से अपने पिता की हत्या का बदला लेने की फिराक में था. पिता की हत्या के अलावा हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया और उसके गैंग 7007 के सदस्यों के बीच कुछ दूसरी बातों को लेकर भी कई बार कहा सुनी हुई थी.

दोनों ही पक्ष जयपुर के ग्रामीण इलाके के जोबनेर कस्बे के रहने वाले थे. मौत के घाट उतारे गए विजय बाजिया के खिलाफ 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह जोबनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था. पुलिस का कहना है कि वारदात में यही चार लोग शामिल थे। चारों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनके गैंग 7007 के बारे में और पता लगाया जा रहा है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
10
Comments (0)