21 Oct 2026, 02:31 PM
Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा
News Patrika
@newspatrika
Jailer 2 Mohanlal Body Double Controversy: दक्षिण भारतीय अभिनेता रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की मौजूदगी को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म में मोहनलाल के किरदार मैथ्यू को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। अब उनके बॉडी डबल जॉबी कोडकारा ने इस पूरे विवाद पर सफाई दी है। जॉबी ने स्पष्ट किया कि फिल्म में उनका चेहरा कहीं इस्तेमाल नहीं किया गया है और केवल कुछ दृश्यों में उनके हाथ और पैर दिखाई देते हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)