09 Oct 2026, 10:04 PM
Ishan Kishan का बल्ले से कमाल, 2026 में 50 छक्के लगाने वाले बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज
News Patrika
@newspatrika
Ishan Kishan Most Sixes: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच रांची में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। दरअसल, ईशान किशन को साल 2026 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने के लिए एक सिक्स की जरूरत थी। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी मुकाबले में 6.5 ओवर में गुडाकेश मोती की गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल कर ली। इसके साथ ही वह साल 2026 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)