गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब
24 Oct 2026, 02:47 PM

गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब

ABP News
@abpnews

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बाहर हो चुके हैं. गुरुवार को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 के दौरान ईशान को इंजरी हुई थी. शायद इसी के चलते पहले मुकाबले में ईशान के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव देखने को मिला था. वह पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे थे, जिसे देख लोगों ने हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना की थी. गंभीर के साथी पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान उनके सपोर्ट में उतरते हुए दिखे.

पठान ने एक्स पर एक पोस्ट लिखी. उन्होंने कहा कि पहले टी20 में इंजरी के चलते ईशान के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हुआ था, लेकिन लोगों ने इसके लिए गौतम गंभीर को निशाना बनाया. पठान ने कहा कि किसी की आलोचना करने से पहले सोचना चाहिए.

इरफान ने लिखा, "तो, पहले टी20 के दौरान ईशान किशन को थोड़ी तकलीफ थी, जिस वजह से वह बल्लेबाजी करने के लिए निचले क्रम पर आए. लेकिन सब लोग बैटिंग ऑर्डर बदलने के लिए गौतम गंभीर के पीछे पड़ गए. आजकल उसकी आलोचना करना हर किसी का पसंदीदा टाइमपास बन गया है."

So, Ishan Kishan had a niggle during the first T20, which is why he batted lower down the order. But everyone was quick to go after @GautamGambhir for changing the batting order. Criticising him has become everyone’s favourite timepass these days. Please, please wait a bit before passing judgment. Don’t jump to conclusions without knowing the full story. And this applies to everything in life. In the rush to get “views” and “numbers” on social media, you might end up hurting someone without even knowing the full story. Think before you judge.

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) October 23, 2026

जज करने से पहले देखें

पठान ने आगे लिखा, "प्लीज, कोई भी राय बनाने से पहले थोड़ा इंतजार करें. पूरी बात जाने बिना किसी नतीजे पर न पहुंचें. और यह बात जीवन की हर चीज पर लागू होती है. सोशल मीडिया पर “व्यूज” और “नंबर” पाने की जल्दबाजी में हो सकता है कि आप पूरी बात जाने बगैर ही किसी को ठेस पहुंचा दें. किसी के बारे में कोई राय बनाने से पहले सोच लें."

दूसरे टी20 के लिए भारत का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर).

यह भी पढ़ें: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation