iQOO Z12 Lite 5G : 8000mAh बैटरी और Dimensity चिप, iQOO ला रहा नया फोन?
07 Nov 2026, 07:43 PM

iQOO Z12 Lite 5G : 8000mAh बैटरी और Dimensity चिप, iQOO ला रहा नया फोन?

ABP News
@abpnews

iQOO Z12 Lite 5G : iQOO अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जो बैटरी के मामले में खास हो सकता है. कंपनी का अपकमिंग फोन iQOO Z12 Lite 5G जल्द बाजार में दस्तक दे सकता है,  हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रही जानकारियों ने इस फोन को चर्चा में ला दिया है. लीक के मुताबिक, इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ MediaTek का नया प्रोसेसर मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कि इस फोन में अब तक कौन-कौन से फीचर्स सामने आए हैं.

Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलने की उम्मीद

लीक के अनुसार, फोन में 4nm तकनीक पर बना MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया जा सकता है. इसके साथ 8GB रैम और 128GB  साथ ही 256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आ सकता है.

8,000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी हो सकती है. इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है. बड़ी बैटरी के चलते फोन में अच्छा बैकअप मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें - Gigabyte Gaming Rewards: PC बनाने से गेम खेलने तक, Gigabyte दे रहा इनाम जीतने का मौका

120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

लीक्स के मुताबिक, iQOO Z12 Lite 5G में 6.77 इंच की स्क्रीन मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी. फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

कब लॉन्च होगा और कितनी होगी कीमत?

iQOO ने फिलहाल फोन की लॉन्च डेट और कीमत की जानकारी नहीं दी है. यह स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite 5G की जगह ले सकता है, जिसे भारत में जुलाई में लॉन्च किया गया था. पुराने मॉडल में Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6.74 इंच की 120Hz LCD स्क्रीन और 6,500mAh बैटरी मिलती है. नए फोन में प्रोसेसर और बैटरी दोनों में अपग्रेड देखने को मिल सकता है. फिलहाल इसकी भारत में उपलब्धता और कीमत को लेकर इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें - Nothing AI Device : स्मार्टफोन से आगे की तैयारी, Nothing बना रहा है स्क्रीनलेस AI डिवाइस

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation